- Hindi News
- National
- Asthawan News Now R Lal College Of Asthawan Will Be Equipped With State Of The Art Facilities
अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्थावां का आर लाल कॉलेज
प्रखंड क्षेत्र के आर लाल कॉलेज में लाईब्रेरी, प्रयोगशाला, कॉमन रूम, प्रिंसिपल कक्ष का जीर्णोद्धार दस लाख रुपये की लागत से किया जायेगा। स्थानीय विधायक डाॅ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मगध यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार कॉलेज को सभी सुविधाओं से लैस किया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच शहर जैसी सुविधा ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध कराना है। ताकि गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कि पंचायतों में हाई स्कूल खुल रहे हैं। पंचायत में 10+2 की शिक्षा दी जा रही है। पूर्व में पांचवी के बाद से ही बच्चों को शिक्षा के लिए इधर उधर जाना पड़ता था। हाई स्कूल व 10+2 के लिये शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी लेकिन आज घर घर शिक्षा मिल रही है। शिक्षा से ही हर रास्ते बनते.हैं। इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष आशा देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक डा. अरविंद कुमार, रामसागर प्रसाद आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विधायक व अन्य।