- Hindi News
- National
- Rhui News On March 18 Panchayat By Elections Will Be Held At 35 Polling Stations Voting Will Be Done Through Evm Machine
18 मार्च को 35 मतदान केन्द्रों पर होगा पंचायत उपचुनाव, ईवीएम मशीन से करायी जाएगी वोटिंग
त्रिस्तरीय पंचायत व ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों की मृत्यु, त्यागपत्र या अन्य कारणों से खाली हुए पदों के लिए 18 मार्च को मतदान होगा। इसके लिए जिले में 35 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया जायेगा। जिले में एक पंचायत समिति सदस्य व एक सरपंच के लिए भी चुनाव होना है। इसके लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। एकंगरसराय प्रखंड के पेंदापुर पंचायत में समिति सदस्य और हिलसा के इंदौत पंचायत में सरपंच पद के लिए चुनाव होना है। सरपंच पद के लिए 12 बूथ और पंचायत समिति के लिए 14 बूथ पर चुनाव कराया जाएगा। 4 प्रखंडों के 9 पंचायतों में वार्ड सदस्य का चुनाव होगा। इसके लिए 9 मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं पंचायत उपचुनाव को लेकर डीएम ने अधिकारियों को निर्वाचन की महत्ता एवं समय सीमा का विशेष ख्याल रखने की हिदायत दी है। चुनाव के सभी कार्य समय पर करने तथा किसी तरह की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित प्रखंडों के बीडीओ को आरओ बनाया गया है। उन्होने बताया कि सरपंच और पंचायत समिति सदस्य के लिए कराये गये मतदान की मतगणना 20 मार्च को होगी। वहीं वार्ड सदस्य के चुनाव के बाद मतगणना उसी दिन प्रखंड कार्यालय में होगी।
ईवीएम होगा मतदान : पंचायत उपचुनाव में ईवीएम से ही मतदान कराया जायेगा। जिसके लिए विभाग द्वारा ईवीएम की जांच की जा रही है। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत उप चुनाव में वोटिंग ईवीएम से ही करायी जायेगी। इसके लिए महत्वपूर्ण तैयारी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर का प्रयोग होता था लेकिन जिला में पर्याप्त संख्या में ईवीएम होने के कारण इस बार पंचायत उप चुनाव में इसका ही प्रयोग किया जायेगा।
इन पंचायतों में होगा ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव
एकंगरसराय प्रखण्ड के तेल्हाड़ा, बादराबाद, जगुआवां, अस्थावां प्रखण्ड के महम्मदपुर,चंडी प्रखण्ड के रुखाई, सरथा और तुलसीगढ़, रहुई प्रखण्ड के तुलसीगढ़, पेशौर और इमामगंज।
इन 12 बूथों पर होगा सरपंच के लिए मतदान
सामुदायिक भवन,कचहरीपर,इन्दौत
प्रस्तावित उच्च विद्यालय,इन्दौत
आंगनबाड़ी केंद्र,इन्दौत
मध्य विद्यालय इन्दौत(म.भाग)
मध्य विद्यालय इन्दौत(प.भाग)
प्राथमिक विद्यालय पकड़िया बिगहा
मध्य विद्यालय ग्वाल बिगहा
मध्य विद्यालय बभनबरुई
सामुदायिक भवन बभनबरुई
प्राथमिक विद्यालय कुर्मिया बिगहा(उ.भाग)
प्राथमिक विद्यालय कुर्मिया बिगहा(द.भाग)
प्राथमिक विद्यालय बेलदारी बिगहा
इन 14 बूथ पर होगा पंचायत समिति का चुनाव
उत्क्रमित मध्य विद्यालय,जानकीबिगहा
प्राथमिक विद्यालय दनियावां(उत्तरी)
सामिदायिक भवन इसहाकपुर
लोहिया भवन निर्मल बिगहा
सामुदायिक भवन रसलपुर
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरसियावां
आंगनबाड़ी केंद्र बरसियावां
प्राथमिक विद्यालय महमदपुर
उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिरोजा
श्री सुकदेव एकाडमी एकंगरसराय(प.भाग)
श्री सुकदेव एकाडमी एकंगरसराय(पू.भाग)
प्राथमिक विद्यालय रक्सा
प्राथमिक विद्यालय खानपुर
प्राथमिक विद्यालय रानीपुर कला,रानीपुर
मतदान कर्मियों को मिली ट्रेनिंग, 9 पंचायतों में वार्ड सदस्य का चुनाव
400 कर्मियों को दी गयी ट्रेनिंग
उप चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को इवीएम प्राप्त करने के बाद उसे खोलने, मॉक पोलिंग करने तथा सील करने के तरीके के अलावा अन्य महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गई। शहर के मॉडल मध्य विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन पदाधिकारियों के अलावा प्रथम पोलिंग पदाधिकारी, द्वितीय पोलिंग पदाधिकारी व तृतीय पोलिंग पदाधिकारी को उनके कार्य के बारे में बताया। इस दौरान मतदान कर्मियों को बूथ पर पहुंचने के बाद उन्हें इवीएम प्राप्त करने से लेकर मतदान के तौर तरीकों के बारे में भी बताया गया। मास्टर तौकिर अहमद ने बताया कि पीठासीन पदाधिकारियों, मतदान पदाधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीया व मतगणना पदाधिकारियों, पर्यवेक्षक व कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया। अलग-अलग 300 मतदान कर्मी, 50 गश्ती सह ईवीएम संग्रहकर्त्ता और 50 मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार, अनिल कुमार, रंजीत कुमार, शंकर प्रसाद, विनय कुमार, सच्चिदानंद प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, मनोज कुमार, सतीश प्रसाद, शैलेश कुमार वर्मा, प्रेम रंजन कुमार, सुमन कुमार निराला, मो नकी हसन अयुबी, शैलेंद्र कुमार, अर्जुन प्रसाद के अलावा कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
इन बूथों पर होगा ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव
एकंगरसराय प्रखण्ड के सामुदायिक भवन तेल्हाड़ा ।
एकंगरसराय प्रखण्ड के आंगनबाड़ी केंद्र ओरियावां।
एकंगरसराय प्रखण्ड के पंचायत भवन रसीसा
अस्थावां प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय डेढ़घरा
चंडी प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर
चंडी प्रखण्ड के सरथा दक्षिण भाग
चंडी प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपीबिगहा
रहुई प्रखण्ड के आंगनबाड़ी केंद्र पेशौर
रहुई प्रखण्ड के सामुदायिक भवन तूफानगंज(द.भाग)
प्रशिक्षण में शामिल मतदान कर्मी और पदाधिकारी