- Hindi News
- National
- Bihar Sharif News One Member Of Bjp Will Be From Every House Rajiv Ranjan
हर घर से होगा भाजपा का एक सदस्य : राजीव रंजन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन और जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जिले के तमाम पार्टी पधाधिकारियों ने शिरकत कर जिले में भाजपा को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री रंजन ने कहा कि नालंदा में पिछले कुछ महीनों से चलाए जा रहे भाजपा के सदस्यता अभियान को आम लोगों का जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। पार्टी का लक्ष्य जिले के हर घर से कम से कम एक सदस्य को पार्टी से जोड़ना था। जिसके तहत अधिकांश घरों तक भाजपा पहुंच चुकी है और इस साल के अंत तक बाकी बचे घरों तक भी पार्टी अपनी पहुंच बना लेगी। उन्होंने कहा कि नालंदा हमेशा से ही ज्ञानियों और राष्ट्रवादियों की भूमि रही है। प्रधानमंत्री मोदी के सबल नेतृत्व के कारण पहली बार पूरी दुनिया में भारत की ताकत और प्रतिष्ठा को अभूतपूर्व ढंग से बढ़ते देख कर यहां के लोगों में भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है। यही वजह है कि लोगों ने खुद ही भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने का बीड़ा उठा लिया है। इसमें भी सबसे ज्यादा उत्साहित मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों की है। अब भाजपा के नवनिर्वाचित सदस्यों के मैदान में आ जाने से कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह व्याप्त हो चुका है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने पार्टी की भावी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के काम में पूरे तन-मन से जुट जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते राजीव रंजन।