जल,जीवन, हरियाली को लेकर पंचायतों को दिया गया लक्ष्य
अस्थावां : प्रखंड के क्षेत्र में जल जीवन हरियाली को लेकर प्रत्येक पंचायत में 1200 सोखता, दो खेत पोखर तथा एक तलाब का लक्ष्य मार्च तक पूरा करना है। मनरेगा पीओ विष्णु प्रकाश झा ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार एक सप्ताह के भीतर पंचायत के सभी मुखिया, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कनीय अभियंता शत प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप कार्य प्रारंभ करना है।