- Hindi News
- National
- Hilsa News Parade Held In The Premises Of Chowkidars On The Premises Of Corona Virus
कोरोना वायरस को लेकर चौकीदारों की थाना परिसर में करायी गयी परेड
कोरोना वायरस को लेकर थाना परिसर में शनिवार को चौकीदार-दफादार का परेड कराया गया। चौकीदारों को कोरोना से ग्रसित लोगों सूचना देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि इस वायरस को लेकर चौकीदारों और दफादार को अपने सीमांकन में ऐसे रोगियों की सूचना देने की जिम्मेवारी सौपी गयी है। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, चिकसौरा थानाध्यक्ष प्रकाशलाल, बीडीओ रामदेव रजक आद उपस्थित थे।