लोगों ने भगवान बुद्ध के साथ खेली पारंपरिक होली
तेतरावां गांव में चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी ग्रामीणों ने भगवान बुद्ध के साथ होली खेली। बता दें कि यहां काले पत्थर की भूमि स्पर्श मुद्रा में भगवान बुद्ध की प्राचीन विशाल प्रतिमा स्थापित है। लोगों ने प्रतिमा पर रंग-गुलाल चढ़ा कर व नये वस्त्र अर्पित कर उनके साथ होली खेली। लोगों नें होली भी गाया। चली आ रही परंपरा के अनुसार सबसे पहले भगवान बुद्ध की प्रतिमा को सफेद चादर चढ़ायी गयी और फिर रंग गुलाल चढ़ाया गया। स्थानीय ग्रामीण ललन पाण्डेय ने बताया कि काल से ही ग्रामीण होली का समापन भगवान बुद्ध की प्रतिमा को रंग गुलाल लगाकर करने की परंपरा चली आ रही है। सामूहिक पूजा के पहले प्रतिमा को अच्छी तरह से स्नान कराया जाता है। इसके बाद गीला शक्कर और घी का लेप लगाया जाता है। लोग यहां समूह में होली भी गाते हैं। लोग सुख समृद्धि की कामना करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे इलाके की होली बुद्ध के बिना अधूरी है। पाल काल से ही यह सनातनी परंपरा यहां चली आ रही है।
भगवान बुद्ध के साथ होली खेलते ग्रामीण।