- Hindi News
- National
- Silaw News Phc Personnel Protested Sloganeering Over Pending Salary Payment
लंबित वेतन भुगतान को लेकर पीएचसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी की
सिलाव पीएचसी के एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान को लेकर पीएचसी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन कई माह से लंबित है। जिससे सभी कर्मियों की स्थिति बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आवाहन प्रखंड में कार्य को बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 13 मार्च को बिहार सरकार के वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया जायेगा। विरोध प्रदर्शन में पवन कुमार जैन, लिपिक निवास प्रसाद, एएनएम सिंधु कुमारी, प्रीति कुमारी, अर्चना कुमारी, मो. गुड्डू, साधना कुमारी, सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।