हथियार लहराते 3 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा
बिहारशरीफ | नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को धनेश्वरघाट मोहल्ला में कार्रवाई कर कट्टा और 2 कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में मानपुर थाना के परोहा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान का पुत्र संतोष कुमार, लहेरी थाना के निचली किला मोहल्ला निवासी वीरमणि राम का पुत्र विजय कुमार एवं बिहार थाना के नीमगंज मोहल्ला निवासी गोपाल राम का पुत्र वीरू कुमार है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बाइक पर सवार तीन बदमाश हथियार लहराते धनेश्वर घाट की ओर जा रहा है।