पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nalanda News Police Kept Running On Information Firing At Some Places And Fighting At Some Places

सूचनाओं पर दौड़ती रही पुलिस, कहीं गोलीबारी तो कहीं मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दौरान कई प्रखंडों में मारपीट व गोलीबारी की घटना घटी। हालांकि होली की आड़ लेकर निजी खुन्नस निकालने के मामले भी सामने आये। पुलिस सूचनाओं पर दौड़ती रही। कई जगहों पर पुलिस की सतर्कता के कारण विवाद जोर नहीं पकड़ सका और तुरंत ही स्थिति को काबू में कर लिया गया।

कई गांवों में अफरातफरी रही

हिलसा | होलिका दहन के दौरान कहीं गोली बारी और कहीं मारपीट की घटना पर पुलिस दौड़ती रही। थाना क्षेत्र के कई गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बढ़नपुरा गांव में गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद पुलिस बल के साथ आनन-फानन में गांव पहुंचे। हलांकि गोलीबारी पुष्टि नहीं की गई है। सुल्तानपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते होलिका दहन के दौरान दो गुटों में मारपीट की घटना घटी। दूसरी ओर रैदास पूजा के मौके पर मदारचक गांव में आपसी झगड़े के प्रतिशोध में मारपीट की घटना घटी। मठियापर गांव में शराब के नशे में एक देसी पिस्तौल लेकर घूमने की खबर मिलते पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक घर में सोया मिला। धरमपुर और विसकुरवा गांव में तनाव होने की सूचना पुलिस को दी गयी।

इसलामपुर | मारपीट में पांच जख्मी

प्रखंड क्षेत्र में रंगो का त्योहार होली छिटपुट घटना को छोड़ शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। जानकारी के अनुसार रंजिश के कारण दो लोगों के बीच मारपीट में खुदागंज थाना के महमुदा मुस्तफापुर गांव के महेश यादव, इसलामपुर थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव निवासी मंटू प्रसाद, रतन प्रसाद, मेढीमठ गांव निवासी संजीत कुमार, सुढ़ी गांव निवासी हीरा कुमार, मनोरमा देवी घायल हो गई। सभी जख्मी का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

होली के दौरान कई जगहों पर मारपीट, 19 जख्मी

नूरसराय | रंगो का त्योहार होली प्रखंड क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। होली के दिन मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सैदी गांव में हुई मारपीट में गनौरी यादव व नगीना यादव जख्मी हो गये। वहीं आपसी विवाद को लेकर जलालपुर गांव में हुई मारपीट में दिलीप कुमार, छत्रन रविदास, मनु रविदास, धनराज रविदास, पिंकी देवी, मुकुंन कुमार, मीरा देवी, रामप्रवेश, भीम रविदास, रविन्द्र कुमार, सूरज कुमार जख्मी हो गये। वहीं प्रहलाद नगर में हुई मारपीट की घटना में गणेश कुमार, सतीश कुमार, नीतीश कुमार, मनीष कुमार जख्मी हो गये। भखरी गांव में गाली गलौज करने से मना करने को लेकर हुई मारपीट में चंदन पासवान व कुंदन पासवान जख्मी हो गये। सभी जख्मी का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया।

जख्मी का इलाज करते डाक्टर

हरनौत | डीजे बजाने के विवाद में भिड़े दो गुट, दर्जन भर जख्मी

सबनहुआ गांव में डीजे बजाने के विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गये। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में छह महिला समेत दर्जन भर लोग जख्मी हो गये। जख्मी का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।
खबरें और भी हैं...