पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Islampur News Procession Of 551 Kalas Was Carried Out With Musical Instruments

बाजे के साथ 551 कलशों की शोभायात्रा निकाली गयी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के रानीपुर गांव के देवी स्थान में श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह जल जीवन हरियाली को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया है। मुखिया रिंकु देवी ने बताया कि यज्ञ से पूर्व 551 कलशों की शोभा यात्रा निकाली गयी। औंगारीधाम सरोवर से कलश में जलभरी कर लोग देवी स्थान पहुंचे। कलश यात्रा में रानीपुर, विष्णुपुर, शेरपुर, खरजमा, फजिलापुर आदि गांव के लोग शामिल हुए। इस मौके पर कटहल, अमरुद, अनार का पौधा वितरण किया गया। यज्ञ 19 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन कुमार, अनील रविदास, सुजीत कुमार, मनीष कुमार, कुमार विपीन आदि तन मन से लगे हैं।

खबरें और भी हैं...