थाना में लगा जनता दरबार
इस्लामपुर | स्थानीय थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ नलीन विनोद पुष्पराज ने बताया कि जनता दरबार में जमीन विवाद के चार मामले आये। शेरपुर गांव के नरेश यादव, महादेव बिगहा गांव के हरिहर प्रसाद, मोहीउद्दीनगर गांव के सुरेश प्रसाद सिंह, भगवानपुर के विमला देवी भूमि विवाद से संबंधित मामला लेकर पहुंचे। बताया कि जांच पड़ताल के बाद मामले का निष्पादन किया जायेगा।