ओंदा गांव में छापा, शराब के साथ 2 तस्कर हुए गिरफ्तार
सारे थाना क्षेत्र के ओंदा गांव में बाइक से 10 लीटर देशी शराब ले जाते एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो कारोबारी फरार हो गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक से शराब लेकर जाते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अस्थावां थाना क्षेत्र के सुजान बिगहा गांव में छापेमारी कर सात लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि संत बिंद को घर से शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है।
गोली मारने में गिरफ्तार
बिहारशरीफ। दीपनगर थाना पुलिस ने सोमवार को होलिका दहन की रात बच्चे को गोली मारने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भुवनेश्वर गोप को बाजार इलाके से पकड़ा गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।