शांतिपूर्वक होली मनाने का संकल्प
स्थानीय थाना में रविवार को थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की गयी। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली की आड़ में हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा। किसी तरह की शांति भंग होने की आशंका लगे तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर प्रमुख धनंजय प्रसाद, पूर्व जिप सदस्य तपेन्द्र प्रसाद सिंह, जदयू मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार मुन्ना, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह, सरपंच सचिन कुमार, मुखिया राजेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष शशि शर्मा, मो. अलाउद्दीन, टुन्नी माथुर, दशरथ चौधरी, मनोज माथुर, मनोहर लाल, मुरारी प्रसाद, विकास पासवान, सुरेंद्र सिंह, महेश प्रसाद, छोटेलाल ठाकुर, गीता सिंह, मदन सिंह, रविन्द्र कुमार, जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित थे।