पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bihar Sharif News Resource And Package Resource Coordinator Will Be Relieved

साधनसेवी व संकुल संसाधन समन्वयक होंगे पदमुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षकों की हड़ताल के कारण पढ़ाई लिखाई के साथ काम भी प्रभावित

शिक्षकों की हड़ताल के कारण पढ़ाई लिखाई के साथ विभागीय काम प्रभावित हो रहा है। प्रखंड साधनसेवी और संकुल संसाधन केन्द्र के समन्वयक विभागीय काम नहीं कर रहे हैं। इससे समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित कार्यक्रम और मॉनिटरिंग का काम प्रभावित हो रहा है। डीईओ मनोज कुमार ने बताया कि यह गंभीर मामला है। सभी बीईओ को 24 घंटे के अंदर अपने-अपने प्रखंडों में हड़ताल पर रहे साधन सेवी और समन्वयकों को पदमुक्त करते हुए उनके स्थान पर दूसरे शिक्षक को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रखंड साधनसेवी और समन्वयकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इनका मुख्य काम प्रखंड और संकुल स्तरीय प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के साथ-साथ शिक्षकों को अकादमिक सहयोग भी करना है। नेशनल अचीवमेंट सर्वे की तैयारी, शिक्षक और छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थित, मध्याह्न भोजन योजना व बच्चों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की मॉनिटरिंग सहित कई कार्य इनके हड़ताल के कारण प्रभावित हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...