पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kitrisray News Sarpanch Including Son Injured In Battle In Saidi Village

सैदी गांव में मारपीट में पुत्र समेत सरपंच हुए जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कतरीसराय | थाना क्षेत्र के सैदी गांव में मंगलवार को हुई मारपीट की घटना में सरपंच शंभू सिंह और उनके पुत्र जख्मी हो गये। पीड़ित सरपंच ने बताया कि गांव के रंजीत सिंह अपने परिजन के साथ झगड़ा कर रहा था। झगड़ा के बाद रंजीत सरपंच के पास मामला लेकर पहुंचा। वहां पर पुनः झगड़ा करने लगा। सरपंच के पुत्र द्वारा झगड़ा करने से मना किया गया गया तो सभी लोग लाठी डंडे से घर पर हमला कर दिया। इसके बाद सरपंच शंभू सिंह, पुत्र गौतम और गोपाल को लाठी दंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया। जख्मी सरपंच को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गम्भीर स्थिति देखते पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस संबंध में दोनों ओर से थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।
खबरें और भी हैं...