- Hindi News
- National
- Silaw News Selection Of Sainik School Adarsh For Isro39s Young Scientist Program
सैनिक स्कूल के आदर्श का इसरो के युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए चयन
सैनिक स्कूल नालंदा के सैन्य छात्र आदर्श कुमार का चयन इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान) के युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) के लिए हुआ है। बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यार्थियों की अस्थायी सूची जारी कर दी गयी है। अस्थायी परिणाम में पूरे देश से 368 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इसमें से 10 विद्यार्थी बिहार के हैं। इन 10 छात्रों में सैनिक स्कूल नालंदा के आदर्श कुमार का भी चयन हुआ है। उक्त चयनित अभ्यर्थियों में से राष्ट्रीय स्टार पर 113 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया जायेगा। चयनित छात्रों को इसरो की विभन्न प्रयोगशालाओं में अंतरिक्ष विज्ञानं की बारीकियों को समझने का मौका दिया जायेगा। अस्थायी रूप से चयनित समस्त विद्यार्थियों को आगामी 26 मार्च तक इसरो के वेबसाइट पर अपने दस्तावेज अपलोड करना होगा। अंतिम परिणाम की घोषणा 31 मार्च तक की जायेगी। कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष तकनीकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोग के बारे में मौलिक जानकारी उपलब्ध कराया जायेगा।
चयनित छात्र आदर्श कुमार