आपसी विवाद में जमकर मारपीट, सात जख़्मी
नगरनौसा | थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में बुधवार की मारपीट में सात लोग जख्मी हो गये। जानकारी के अनुसार पानी टंकी के पास बैठे युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख़्मी कर दिया। इस संबंध में पीड़ित सुभाष कुमार ने थाना में गांव के ही बलु बिंद, प्रमोद बिंद, कृष्ण बिंद, मिथलेश बिंद, गुंजन बिंद, बिष्णु देव बिंद, संजू देवी, अनिता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष नीलकमल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
सिलाव | शराब धंधेबाजों को महिलाओं ने चेताया : प्रखंड के नानंद पंचायत की महिलाओं ने गुरुवार को शराब धंधेबाजों को चेताया। मीणा देवी के नेतृत्व में जीविका दीदियों ने पंचायत क्षेत्र में शराब चुलाने वाले धंधेबाजों को हड़काते हुए कहा कि पंचायत में यह असमाजिक कार्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।