- Hindi News
- National
- Bihar Sharif News Shabby House Wall Fell On Children Playing In Deepnagar Three Children Injured
दीपनगर में खेल रहे बच्चों पर गिर गई जर्जर मकान की दीवार, तीन बच्चे जख्मी
दीपनगर थाना अंतर्गत बाजार इलाके में गुरुवार जर्जर मकान की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आकर समीप में खेल रहे तीन बच्चे जख्मी हो गए। जख्मी बहादूर यादव के 5 साल के पुत्र धर्मवीर कुमार, शैलेंद्र यादव के 7 साल के पुत्र विक्की कुमार और उसके 8 साल के भाई विकास कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। तीनों बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बच्चे के परिजन कुछ लोगों पर जबरन दीवार गिराने का आरोप लगा रहे हैं।