पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रास्ता िववाद में गोलीबारी, गांव पुलिस छावनी में तब्दील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महज पांच फीट रास्ता को लेकर दो गांवो के दो पक्ष के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह तथा राजू सिंह के बीच 100 राउंड गोली बारी किये जाने की सूचना है। गोलीबारी और रोड़ेबाजी में दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गया। एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह चांदपुर गांव में नवनिर्मित मकान के बगल से रास्ता को लेकर बेलधना गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में रोड़ेबाजी होने लगी। रोड़ेबाजी के बाद बेलधना गांव से एक पक्ष तथा चांदपुर गांव के एक पक्ष के बीच अचानक गोलीबारी होने लगी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही चंडी व नूरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में गोलीबारी होती रही। गोलीबारी में विपुल सिंह, वशिष्ट सिंह व संतोष कुमार जख्मी हो गये। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल बिहारशरीफ में हुआ। विपुल सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जबकि भूषण सिंह, विक्की राज, गौरव कुमार गांव बेलधना तथा विश्व प्रताप सिंह चांदपुर के घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल चंडी में किया गया। नगरनौसा, थरथरी, वेना तथा दीपनगर थाना, हिलसा का व्रज वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। हिलसा डीएसपी इम्तियाज़ अहमद घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

गांव में कैम्प कर रही पुलिस।
खबरें और भी हैं...