- Hindi News
- National
- Harnaut News Six Were Caught While Doing Patrolling One Was Fined 9 Thousand
मटरगश्ती करते छह धराये, एक पर 9 हजार जुर्माना
थाना क्षेत्र के गोनावां रोड रेलवे फाटक के निकट थाना पुलिस ने सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें छह बाइक सवारों को परिवहन अधिनियम के उल्लंघन आरोप में पकड़ा गया। सरथा गांव के बाइक सवार ने जिला परिवहन कार्यालय में 9 हजार की पेनाल्टी चुकाने के बाद अपनी बाइक छुड़ाई। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बाइक से आपराधिक गतिविधियों की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में वाहन की सघन जांच की जा रही है। पढ़ने व रोजगार के लिये प्रयास के बजाय शॉर्टकट विधि से अमीर बनने की चाहत में युवा वर्ग दिग्भ्रमित हो रहा है। इसी माध्यम से गलत गतिविधि में शामिल लोगों को उनके अभिभावकों के आमने-सामने करने की भी योजना है।