- Hindi News
- National
- Harnaut News Striking Teachers Burnt Effigy Of Cm And Education Minister Shouting Slogans
हड़ताली शिक्षकों ने फूंका सीएम और शिक्षा मंत्री का पुतला, नारेबाजी करते रहे
होलिका दहन के दिन बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताली शिक्षकों ने सीएम, शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव का पुतला फूंका। इसके लिये शिक्षक रमेश कुमार ने सर मुंडन कराया था। पुतला दहन कार्यक्रम सोमवार को बीआरसी में किया गया। शिक्षक चंद्र भारती, सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा में सुधार और गुणवत्ता का ढोल पीटने वाली सरकार शिक्षकों की मांगों पर विचार नहीं कर रही है। इस वजह से अधिकांश शिक्षकों के घर होली नहीं मनी। इस मौके पर शिक्षक रुपा कुमारी, पुष्पांजलि, प्रियंका पटेल, रविशंकर पांडेय, सामरमणि सिंह, अंजनी सक्सेना, विजय कुमार, रामलगन प्रसाद, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।