छात्र जदयू ने दी छात्र नेता को श्रद्धांजलि
छात्र जदयू द्वारा शुक्रवार को किसान कॉलेज में अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह एएन कॉलेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष स्व. कन्हैया कुमार कौशिक के निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी। बीते 10 मार्च को पटना में उनकी हत्या कर दी गई थी। इस अवसर पर नगर जिला छात्र जदयू अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि स्व. कन्हैया छात्रों के लोकप्रिय नेता थे। मौके पर किसान कॉलेज के प्रिंसिपल डा. अरविंद कुमार सिन्हा, शिवेंद्र कुमार, छात्र जदयू प्रदेश महासचिव नवीन कुमार, नगर उपाध्यक्ष मनीष कुमार, महासचिव प्रशांत कुमार, सचिव प्रशांत मनी, गौरव कुमार, राकेश कुमार, सागर कुमार, सौरव कुमार, हिमांशु शेखर, पूजा कुमारी, सिमरन सिंह राजपूत, खुशबू कुमारी, आस्तिक राज, आदिती कुमारी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शामिल छात्र जेडीयु के कार्यकर्ता।