टैफे दोस्त होली मिलन में खूब उड़े गुलाल
बिहारशरीफ : शहर के रामचंद्रपुर स्थित सोना ट्रैक्टर एंड ऑटो मोबाइल्स के वर्कशॉप में शनिवार को टैफे दोस्त होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में उपस्थित सैकड़ों किसानों और चालकों ने गुलाल उड़ाकर होली की खुशियां मनायी। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। संस्थान की ओर से किसानों पर इनामों की बरसात कर उन्हें सम्मानित किया गया। संस्थान के प्रोपराइटर अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि आपसी सौहार्द के माहौल में होली मनाना है। सर्विस इंजीनियर मनीष कनौजिया ने चालकों को टेक्निकल टिप्स देते हुए कहा कि उनकी जिंदगी अनमोल है। वाहन चालन के दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कभी न करें। सावधानी हटने से दुर्घटना होती है। इस मौके पर सेल्स मैनेजर सर्वेश कुमार, वर्कशॉप मैनेजर मुकेश, पार्टस प्रबंधक उपस्थित थे।