पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहरी इलाके से किशोरी का अपहरण, दो आरोपित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर थाना अंतर्गत एक मोहल्ले से 15 वर्षीया किशोरी के अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। अपहृता के पिता ने गुरुवार को घटना की एफआईआर थाने में दर्ज कराई। जिसमें नवादा जिला निवासी प्रियंका देवी और उसके देवर कौशल कुमार को आरोपित किया गया है। दोनों पर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण का आरोप है। पिता ने बताया कि सोमवार को उनकी बेटी घर से निकली, जिसके बाद नहीं लौटी। चार दिनों से उनके घर रिश्तेदार प्रियंका आई थीं। महिला ने उनकी बेटी की बात अपने देवर से कराई थी। उन्हें संदेह है कि महिला और उसके देवर ने शादी की नीयत से नाबालिग बेटी को अगवा किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...