पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nursray News The Father Of The Doctor Who Came Home To See The Dm Sp Fluttered Got The Confidence To Punish The Culprits

घर पहुंचे डीएम-एसपी को देख फफक पड़े डॉक्टर के पिता, मिला दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीएम योगेंद्र सिंह, नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल, एसपी नीलेश कुमार, एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल, बीडीओ राहुल कुमार, सिविल सर्जन डा. राम कुमार, डीएसपी संजय कुमार रविवार को मृतक चिकित्सक के परिजन से मिलने नोसरा गांव पहुंचे। गांव पहुंचकर मृतक चिकित्सक डा. प्रियरंजन के शोकाकुल परिजन से मिलकर सांत्वना दी। जैसे ही डीएम समेत सभी पदाधिकारी मृतक के घर के समीप पहुंचे कि घर के बाहर बैठे मृतक के वृद्ध पिता हाथ जोड़कर खड़े हो गये। मृतक के पिता कुछ बोलना चाह रहे थे पर आवाज नहीं निकल रही थी। थोड़ी देर बाद डीएम से कहा क्या गलती हुई थी हमसे हुजूर और फफककर रोने लगे। डीएम योगेंद्र सिंह ने मृतक के पिता को धैर्य रखने की सलाह दी और घर के बाहर कुर्सी पर उन्हें बिठा दिया। डीएम समेत सभी मौजूद पदाधिकारी मृतक के घर के अंदर गये। मृतक की प|ी तनुजा कुमारी रोते बिलखते पदाधिकारियों के आगे बैठ गयी। प|ी के क्रंदन से डीएम, एसपी सहित मौजूद तमाम पदाधिकारी व परिजन के आंख में आसू छलक गये। डीएम ने इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने को कहा। एसपी नीलेश कुमार ने परिजनों को कहा कि इस कांड में फरार सभी संलिप्त अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी। किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। इस मौके पर अश्विनी कुमार वर्मा, जितेंद्र वर्मा, विकास कुमार, जालेश्वरी सिन्हा, अवधेश प्रसाद, सिंटू कुमार आदि
उपस्थित थे।

मृतक के परिजन से मिलते डीएम-एसपी।
खबरें और भी हैं...