पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hilsa News The Maiden Men Who Came To Hilsa To Bid Farewell To The Bride Were Banished From The Village

हिलसा में दुल्हन की विदाई करने आए मायके वालों को गांव से भगा दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई। कुछ दिन बाद मायके के लोग ससुराल से बेटी की विदाई करने के लिए आए लेकिन दुल्हन मायके जाने के लिए तैयार नहीं हुई। विदाई कराने आए लोग दुल्हन को जबरन ले जाने लगे। इस पर गांव के लोगों ने मायके के लोगों को गांव से भागा दिया। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव निवासी हरिहर साह के पुत्र धीरज कुमार की शादी औंगारी थाना क्षेत्र के करनी बिगहा गांव निवासी रामजी शाह के पुत्री सुधा कुमारी के साथ 1 मार्च 2020 को हुई थी। लोहंडा गांव से सैकड़ों लोग बारात गए थे। शादी के बाद दुल्हन को ससुराल लाया गया। 12 मार्च 2020 को नई नवेली दुल्हन के बहनोई चिकसौरा थाना क्षेत्र के मेढवां गांव निवासी जैतु साव के पुत्र सुजीत साव के साथ अन्य तीन लोग दुल्हन की विदाई कराने के लिए आये। ससुराल के सभी स्वजन दुल्हन को विदाई करने के लिए तैयार हो गए लेकिन ससुराल से नई नवेली दुल्हन मायके जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर विदाई कराने आए लोगों ने घर से जबरन दुल्हन को खींचकर ले जाने लगे। जिससे दुल्हन के ससुराल के लोग आक्रोशित हो गये और विदागी कराने आए लोगों को घर से निकाल दिया। इस पर गांव के लोगों को गाली गलौज करने लगा। इस पर विदाई कराने आए लोगों और गांववालों के साथ हल्की झड़प भी हुई। घटना की जानकारी थाने को दी गयी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात की।

थाना पहुंची दुल्हन।
खबरें और भी हैं...