- Hindi News
- National
- Nursray News The Villagers Caught The Rogue Waving The Rifle And Handed It Over To The Police
रायफल लहरा रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
थाना क्षेत्र के प्रहलादनगर गांव में गुरुवार की शाम राइफल लहरा रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार बदमाश गांव के ही नवल प्रसाद के पुत्र मानिकचंद प्रसाद है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गांव के ही श्रीकांत प्रसाद व मानिकचंद के बीच आपसी विवाद को लेकर गाली गलौज हो रहा था। इसके बाद यह मामला बढ़ गया और बात बिगड़ती चली गई। श्रीकांत जब मानिकचंद को गाली गलौज करने से मना करने लगा तो मानिकचंद ने राइफल लेकर लहराने लगा। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची तो पुलिस को देखकर बदमाश राइफल लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे लेकर गई।