पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरनौत में मेन रोड के बगल से चोर चुरा ले गए बाइक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार में एसबीआई की शाखा के निकट से अज्ञात चोरों ने बाइक चुरा लिया। इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। घटना सोमवार की है। जानकारी के अनुसार वेना थाना क्षेत्र के सिरनावां गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार अपनी बाइक से हरनौत बाजार आया था। यहां एसबीआई की शाखा के बगल में ही उसके रिश्तेदार की किराना की दुकान है। बाइक सड़क के बगल में खड़ी कर दुकान में टिफिन दी। इतने ही देर में कोई बाइक ले भागा। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चलने पर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जो बाइक की चोरी किया जल्द गिरफ्तार हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...