पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अगलगी में हजारों की सम्पति जलकर नष्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस्लामपुर : थाना क्षेत्र के जैतीपुर में चाय दुकान में आग लगने से नगद समेत हजारों की सम्पति जलकर नष्ट हो गयी। पीडित दुकानदार हसनगंज निवासी गणेश जमादार ने बताया कि मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गये थे। सुबह दुकान पर आये तो देखा कि फुसनुमा दुकान जला हुआ है। इस घटना मे नगद 500 रुपया, बर्तन, कुर्सी-टेबुल आदि सामान जलकर बर्बाद हो गया।

नगरनौसा : थाना क्षेत्र के बहादुरचक गांव में सोमवार की शाम एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गयी। इस घटना में घर में रखा सारा समान जलकर बर्बाद हो गया। सरपंच अमरजीत सिंह ने बताया कि बहादुरचक गांव निवासी लक्ष्मीकांत पासवान के झोपड़ीनुमा मकान में अचानक आग लग गयी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
खबरें और भी हैं...