अगलगी से तीन बकरियों की मौत, दो भैंस झुलसे
थाना क्षेत्र के शेखपुरा रूपसपुर गांव में रविवार की रात महादलित मोर नट के घर में अचानक आग लग गयी। जिससे घर में रहे तीन बकरी की मौत हो गयी। जबकि दो भैंस बुरी तरह से झुलस गये। आग पर काबू पाने के दौरान मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया। ग्रामीण सैलेश प्रसाद, शैलेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रविवार को मोर नट परिवार के साथ सो रहे थे। इस बीच अचानक घर में आग लग गयी। आग की लपट इतनी तेज थी कि ग्रामीणों वहां तक नहीं पहुंच पा रहे थे। किसी तरह परिवार को बाहर निकाला लेकिन दो मवेशी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जबकि तीन बकरी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। सीओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रूपसपुर गांव में महादलित के घर में आग लगने की सूचना मिली है। राजस्व कर्मचारी से जांच कराकर उचित मुआवजा दिया जायेगा।
चंडी | अगलगी में हजारों की सम्पति बर्बाद : थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ में मंगलवार को अरुण आदिवासी तथा मुकेश आदिवासी के घर में आग लग गयी। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि होली के दिन अचानक झोपड़ीनुमा घर से आग की लपट दिखाई दी। सूचना पर अग्निशामक दस्ता मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।