पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विम्स में कोरोना के तीन संदिग्ध मरीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पावापुरी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मरीजों के पहुंचते ही विम्स में न केवल आम लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया बल्कि पूरे अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मियों में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार एक मरीज गौतम कुमार जिसका इलाज सदर अस्पताल बिहारशरीफ में चल रहा था और अपने आपको कोरोना वायरस होने की बात कर रहा था। सदर अस्पताल में दो दिन के इलाज के बाद पावापुरी विम्स अस्पताल लाया गया। फिलहाल पावापुरी मेडिकल कॉलेज में सभी मरीजों का आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बता दें कि तीन दिन पहले बिंद थाना के नौरंगा गांव निवासी उमेश राम के पुत्र गौतम कुमार बिहारशरीफ सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंचा था। वह चिकित्सक को कोरोना वायरस का लक्षण बता रहा था। इसके बाद उक्त मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया गया कि जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि मरीज को क्या बीमारी है। हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही रोग का पता चल सकेगा। दूसरा मरीज शेखपुरा जिला के अरियारी नवीनगर निवासी 55 वर्षीय रविन्द्र प्रसाद और शेखपुरा जिला के ही 50 वर्षीय शोभा कुमारी को सर्दी-खांसी, बुखार के लक्षण मिलने के बाद शक के आधार पर वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अधीक्षक डा. ज्ञान भूषण ने बताया कि पावापुरी अस्पताल में तीन मरीज आये हैं। शक के आधार पर अपने आपको कोरोना वायरस होने की बात कर रहे हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद रोग की पुष्टि हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...