ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, स्थिति गंभीर
हरनौत | थाना क्षेत्र के गोनावां रोड़ तिराहा के निकट मंगलवार को एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हरनौत बाजार निवासी मोहन सिंह का पुत्र राजेश दवा लेकर आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात अनियंत्रित ट्रैक्टर उसे कुचल दिया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।