पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग स्थगित हुई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजगीर : कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार के एडवाइजरी के बाद राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकाडमी में प्रशिक्षु डीएसपी एवं सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग 31 मार्च तक स्थगित कर दी गयी है। एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए एकेडमी में प्रशिक्षु डीएसपी एवं सब इंस्पेक्टर का ट्रेनिंग को 31 मार्च तक रोक दिया गया है। उधर बिहारशरीफ में नौजवान कमिटी द्वारा 15 मार्च को टाउन हॉल में आयोजित मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। सैयद शाहजाद आबिदीन और मो. तौसीफ अख्तर ने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित किया गया है।
खबरें और भी हैं...