नीरा उत्पादन से जुड़े लोगों को ट्रेनिंग
नीरा उत्पादन को लेकर जीविका द्वारा इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। सिलाव जीविका कार्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में टाइपर शामिल हुए। प्रशिक्षण जीविकोपार्जन विशेषज्ञ राकेश कुमार रंजन के द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद ताड़ के पेड़ से जुड़े लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य नीरा का उत्पादन पर जोर दिया गया है। बताया कि इस व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों की कुशलता को बढ़ाने के लिये लोगों को ताड़ के पेड़ से निकलने वाली रस से अलग-अलग तरह के तकनीकी से वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा तैयार की गई मॉडल का प्रशिक्षण दिया गया है। राजेश रंजन ने बताया कि सभी 80 प्रशिक्षित टाइपर के लाइसेंस को रिन्यूअल करने के लिए भी भेजा जा चुका है। इस मौके पर बीपीएम सूरज कुमार, सीसी राकेश कुमार गौतम, अविनाश आदि उपस्थित थे।