सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में पसरा है कचरा
संवेदक एवं सफाईकर्मियों की लापरवाही के कारण सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में कचरा फैला है। जिससे कर्मियों और मरीज के परिजनों को काफी परेशानी हो रही है। डस्टबिन गिरा पड़ा है और कचरा जहां-तहां बिखरा है। सड़ांध के कारण वार्ड की खिड़की और दरवाजा नहीं खोला जा रहा है। कचरा फैलने का कारण सफाई कर्मियों के होली की छुट्टी पर चला जाना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं संवेदक का नजर इस ओर नहीं गया है। वार्ड में उपस्थिति मरीज के परिजनों ने बताया कि कौन डस्टबिन को गिरा दिया है इसकी जानकारी नहीं है। डीएस डा. उदय कुमार सिन्हा ने कहा कि लापरवाही के कारण सफाई कर्मियों के साथ-साथ संवेदक पर भी कार्रवाई होगी।