पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीएम के पहुंचने के बाद पहुंचे कोषागार पदाधिकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लेट लतीफी के कारण जिला कोषागार पदाधिकारी पर कार्रवाई करते हुए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। साथ ही एक दिन के वेतन कटौती का भी आदेश दिया गया है। डीएम योगेन्द्र सिंह शुक्रवार को कोषागार कार्यालय औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जहां कोषागार पदाधिकारी नदारत थे। डीएम के निरीक्षण के दौरान ही वह देर से कार्यालय पहुंचे। डीएम ने इस पर नाराजगी जाहिर की और उक्त कार्रवाई के आदेश दिये। उन्होंने जमकर फटकार भी लगाया। इस मौके पर एसडीओ बिहारशरीफ जेपी अग्रवाल, सहायक कोषाकार पदाधिकारी अनिकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रख-रखाव में मिली लापरवाही : कार्यालय के दस्तावेजों का भी डीएम ने निरीक्षण किया। गार्ड फाइल में मई 2009 के बाद से कोई भी महत्वपूर्ण पत्र या सर्कुलर की इंट्री नहीं थी। डीएम ने इस पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए अपडेट करने के निर्देश दिये। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ और अपर अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ से उन्होंने स्टांप पेपर का भी भौतिक सत्यापन कराया। हालांकि यह सही पाया गया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों के सर्विस बुक को भी देखा और एसीपी आदि के बारे में पूछताछ की।


बिहारशरीफ कोषागार कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी

बिना आईकार्ड के रहने पर लगायी फटकार : कर्मियों ने आईकार्ड नहीं लगा रखा था। जबकि पूर्व में भी डीएम ने आईकार्ड और टेबल या काउंटर पर नाम व दायित्व प्रदर्शित करने के निर्देश दिये थे। डीएम ने जमकर फटकार लगायी और सभी को आईकार्ड में रहने व टेबल अथवा काउंटर पर नाम प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।

फिर करेंगे निरीक्षण

डीएम योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मार्च में ही कोषागार कार्यालय का एक और निरीक्षण किया जायेगा। इस दौरान देखा जायेगा कि क्या सुधार आये हैं। समय पर कार्यालय नहीं आने वाले कर्मियों पर कार्रवाई होगी।

हाजिरी बनाकर गायब था आॅपरेटर

कार्यालय का डाटा इंट्री आपरेटर पंकज कुमार अपनी हाजिरी बनाकर कार्यालय से गायब थे। वह भी निरीक्षण के दौरान ही पहुंचे। डीएम ने कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन कटौती का आदेश दिया है।

खबरें और भी हैं...