दो गुटों में मारपीट, 3 जख्मी
एकंगरसराय : क्षेत्र के चकलोदीपुर गांव में गली नली को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गली नली विवाद को लेकर गांव के अयोध्या प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ ललित प्रसाद के घर पर चढ़कर लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। जिसमें ललित प्रसाद, सूर्यमणि प्रसाद तथा धर्मेन्द्र कुमार जख्मी हो गये। तीन को इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।
बिहारशरीफ। लहेरी थाना अंतर्गत मथुरिया मोहल्ला में बदमाशों ने मंगलवार की रात गाली-गलौज के विरोध पर युवक की पिटाई करते हुए फायरिंग कर दी। मारपीट में संतोष कुमार जख्मी हो गया। जख्मी ने बताया कि हंगामा के विरोध करने पर मारपीट व फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।