ईंट भट्ठा संचालकों को बेमौसम बारिश ने रूलाया
शुक्रवार की रात से हो रही बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा संचालकों को रुला दिया है। बारिश के कारण कच्चा ईंट पूरी तरह बर्बाद हो गया है। स्थानीय ईंट भट्ठा संचालकों ने बताया कि कर्ज ईंट भट्ठा चला रहे हैं। ईंट पाथने से लेकर अन्य काम में लाखों खर्च हो रहा है। लेकिन बेमौसम बारिश ने कमर तोड़ दिया है। बारिश के कारण ईंट पकाने का काम भी ठप पड़ गया है। ऐसे में उन्हें आर्थिक झटका लग रहा है। बारिश का यही हाल रहा तो बड़ा नुकसान होगा।