पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bihar Sharif News Ward No 20 Thousand People Are Deprived Of Drinking Water Due To Motor Failure In 22 Spoiled Four Times In 20 Days

वार्ड न. 22 में मोटर खराब होने के कारण पेयजल से वंचित हैं 20 हजार लोग, 20 दिन में चार बार हुआ खराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अभी गर्मी ने दस्तक भी नहीं दी है कि शहर की एक बड़ी आबादी को पेयजल की चिंता सताने लगी है। पिछली गर्मी में भी इन लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। इधर सप्ताह भर से मोटर खराब रहने के कारण पानी नहीं मिल पा रहा है। मोटर कई बार खराब हो चुका है। शहर के वार्ड संख्या 22 स्थित गायत्री मंदिर के समीप की बोरिंग का मोटर विगत पांच दिनों से खराब है। इसे खराब रहने के कारण तीन वार्डों की 20 से 25 हजार लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि इन वार्डों में पानी आपूर्ति के लिए दो बोरिंग है लेकिन स्थिति यह है कि 20 दिनों के अंदर दोनों बोरिंग का मोटर तीन बार खराब हो चुका है। 15-20 दिनों से सही तरीके से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस बोरिंग का मोटर होलिका दहन के एक दिन पूर्व रविवार को खराब हो गया था। इसकी सूचना ऑपरेटर और पार्षद द्वारा संबंधित अधिकारियों को दे दी गयी थी लेकिन होली के दो दिन बीत जाने के बाद मोटर नहीं बन पाया। होली में आस-पड़ोस से पानी का जुगाड़ कर पर्व तो मना लिया लेकिन अब समस्या हो रही है।

कब तक मोटर ठीक होगा पता नहीं

स्थानीय निवासी ममता कुमारी, अनिल कुमार, सुनीता कुमारी, नंदू प्रसाद आदि ने बताया कि इस बोरिंग से वार्ड 22 के अलावा 20, 21 और 23 के भी कुछ हिस्से में पानी की आपूर्ति होती है। विगत 15-20 दिनों से नियमित रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। होली में तो आस-पड़ोस से मदद लेकर काम चला लिया लेकिन अब होली के बाद पानी देना बंद कर दिया है। कोई बताने वाला नहीं है कि मोटर कब तक ठीक होगा।

ऑपरेटर करता है मनमानी : स्थानीय वार्ड पार्षद अमरनाथ कुमार ने बताया कि कोई ऑपरेटर सही से काम नहीं करता है। जिसके कारण मसानीपर और खलिहान पर का दोनों बोरिंग 20 दिनों में चार बार खराब हो चुका है। तीन बार मोटर जला है और एक बार 50 फीट नीचे तार में शॉट लगा है। हालांकि इस वार्ड में तीन स्टैंड पोस्ट है लेकिन सभी लोगों के लिए वहां से पानी लाना संभव नहीं है।


पेयजल संकट से निजात के लिए की जा रही तैयारी


इस समस्या के बारे में जानकारी नहीं थी। मामला संज्ञान में आया है। तुरंत कार्रवाई कर पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करायी जायेगी। पूर्व में पानी की समस्या को देखते हुए सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड को चिन्हित कर सूची तैयार की जा रही है ताकि समय पर पानी उपलब्ध कराया जा सके। निगम के टैंकर को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
अंशुल अग्रवाल, नगर आयुक्त बिहारशरीफ

निगम का दावा- आज से मिलने लगेगा पानी

कनीय अभियंता यांत्रिक नागेन्द्र कुमार सत्यपाल ने बताया कि सही तरीके से बिजली नहीं मिलने के कारण यह समस्या हो रही है। जिस दिन मोटर खराब हुआ था उसी दिन बनाने के लिए दे दिया गया है। होली के कारण दो दिनों तक दुकान बंद थी। मोटर बन चुका है। शुक्रवार से पानी मिलने लगेगा।

50 हजार हो चुका है खर्च

विभागीय जानकारी के मुताबिक 20 दिनों के अंदर दोनों मोटर की मरम्मति पर करीब 50 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। एक मोटर के बनाने पर करीब 13 से 15 हजार खर्च होता है। एक ही फर्म को टेंडर रहने के कारण इसे बनाने में समस्या होती है।

वार्ड 22 में खराब बोरिंग।
खबरें और भी हैं...