पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajgir News Words Cannot Be Tied To Female Power They Know Their Potential

महिला शक्ति को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता, उन्हें अपनी क्षमता पता है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आयुध निर्माणी नालन्दा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई। निर्माणी के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यभार अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि महिला शक्ति को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। वर्तमान सामाजिक वातावरण में लैंगिग समानता लाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी है। आज महिलाओं को अपनी शक्ति और क्षमता का अहसास है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसआर पूर्ति ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन वास होता है। कनिष्ठ कार्य प्रबंधक कुमुद कुमारी सहित अन्य महिला कार्मिकों ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक एके सिंह, सुनील सप्रे, सुधांशु प्रसाद, बीएस भण्डारी, लुईस एम खाखा, ज्ञानेंद्र मोहन ‘’ज्ञान’’, शशिरंजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...