मजदूर अधिकार पार्टी का आक्रोश मार्च 20 मार्च को
बिहारशरीफ | मजदूर अधिकार पार्टी के जिला कमिटी बैठक जिलाध्यक्ष अमोद कुमार की अध्यक्षता में शहर के नाला रोड में शुक्रवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 20 मार्च को शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, बेरोजगारी समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश मार्च और कलेक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर दिलीप कुमार, कौशलेन्द्र कुमार, शंकर पाण्डे, नवल किशोर राम, राम उचित बिंद, सुशीला देवी, सुनील राज, नरेश यादव, संतोष पासवान, विशाल गौरव, धर्मेन्द्र केवट आदि उपस्थित थे।