1529 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटक गया ताला
{बच्चों को दिया जाएगा सिर्फ गर्म भोजन आैर टीएचआर
बक्सर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज से ताला लटक जाएगा। इसके लिए समेकित बाल विकास सेवाएं के सहायक निदेशक सह स्थापना प्रभारी पदाधिकारी ने आईसीडीएस के डीपीओ व सीडीपीओ को पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को स्थगित करने का फरमान जारी किया है। पत्र उन्होंने अपरिहार्य कारणों से 13 मार्च से अगले आदेश तक केंद्रों का संचालन स्थगित किया है। लेकिन, इस अवधि में पूर्व की भांति केंद्रों पर बच्चों को गर्म पका भोजन व टीएचआर का वितरण किया जाएगा। सहायक निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीपीओ शशिकांत पासवान ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार 14 मार्च से जिले के कुल एक हजार 549 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित किया जाएगा। अगले आदेश तक बच्चों को भोजन व लाभुकों को टीएचआर वितरित किए जाएंगे। जानकारों का मानना है कि विभाग ने यह फरमान कोरोना वायरस के डर से केंद्रों का संचालन स्थगित किया गया है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।