- Hindi News
- National
- Buxar News 28 Candidates Expelled From Examination Centers In Buxar And Dumraon In Constable Recruitment
सिपाही भर्ती में बक्सर व डुमरांव में परीक्षा केंद्रों से 28 परीक्षार्थी किए गए निष्कासित
सिपाही भर्ती परीक्षा में कदाचार के आरोप में कुल 28 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया। जिसमें प्रथम पाली में एलबीटी कॉलेज बक्सर से नौ जबकि एमभी कॉलेज बक्सर से 4 यानी कुल 13 परीक्षार्थी को निष्कासित किया है। यही हाल द्वितीय पाली की रही। जिसमें एक महिला समेत आठ परीक्षार्थी एलबीटी कॉलेज बक्सर से जबकि एक महिला समेत चार परीक्षार्थी को डीके कॉलेज डुमरांव से निष्कासित किया गया। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल बक्सर से एक और डीएवी पब्लिक स्कूल डुमरांव से एक परीक्षार्थियों को निकाला गया। इसके साथ ही केएनएस डिग्री कॉलेज से भी एक परीक्षार्थी को इसी आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। इस तरह द्वितीय पाली में कुल पंद्रह परीक्षार्थियों को परीक्षा से बाहर का रास्ता दिखाया गया। जिले में बने कुल 29 परीक्षा केंद्र थें। जिसमें प्रथम व द्वितीय पाली को मिलाकर कुल 28 परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में बाहर किए गए।
सभी केंद्रों पर तैनात किए गए थे मजिस्ट्रेट
इस परीक्षा में शामिल होने को लेकर परीक्षार्थियों का जमावड़ा सुबह से ही होने लगा। सेंटरों पर पहुंचे परीक्षार्थी ने रिपोर्टिंग टाइम के अंदर केंद्र पर प्रवेश करने लगे। इस दौरान गेट पर ही उन्हें जांच के घेरे से गुजरना पड़ा। वही सख्ती से परीक्षा कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही। सभी सेंटरों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। जो केंद्र पर हर आने जाने वालों पर पैनी नजर रखे रहें। केंद्राधीक्षक भी पूरी तरह से सजगता से परीक्षा लेने में जुटे रहे। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा 2 बजे से चार बजे तक थी। इस दौरान मध्यांतर के समय में परीक्षा से छुटे व प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों से न केवल सेंटर बल्कि सड़क पूरी तरह से परीक्षार्थियों से पट सा गया था।
परीक्षा को लेकर सेंटर के दो सौ गज की दूरी में लगाया गया था धारा 144
मौसम में आए बदलाव से उठानी पड़ी परेशानी
प्रथम पाली को लेकर पहले से परीक्षार्थियों का जमघट लग गया। द्वितीय पाली में कुल 15,992 परीक्षार्थियों को शामिल होना था जिसमें 13,171 परीक्षार्थियों की उपस्थित हुये जबकि दो हजार सात सौ एकासी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह जिले के कुल 29 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शुरू हुये परीक्षा के प्रथम पाली में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुआ। सुबह में मौसम में आये बदलाव से परीक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। किंतु कुछ ही घंटे बाद मौसम के ठीक होने से परीक्षार्थियों ने राहत का सांस लिया। दो पालियों में हुये इस परीक्षा को लेकर प्रथम पाली 10 बजे पूर्वाहन से 12 बजे तक परीक्षा लिया गया।
परीक्षा केन्द्रों पर लगातार कराई गई विडियोग्राफी
परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हाॅल,कक्ष में मोबाइल फोन या किसी प्रकार के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण के साथ प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसको लेकर पहले से परीक्षार्थियों को चेताया जाता रहा। वहीं परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थी को सख्ती से जांच कराया गया। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर लगातार विडियोग्राफी कराई गई। जिसमें परीक्षा पूर्व तैयारी एवं परीक्षा समाप्ति के दौरान किये जाने कार्यकलापों के अलावा सभी अभ्यर्थियों के चेहरे की विडियोग्राफी की जाएगी। एसडीओ बक्सर एवं डुमरांव परीक्षा केन्द्रों के 250 गज की दूरी पर धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता लगा दिया गया था। इस दौरान परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क से बहुत ही राहत मिला। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अफसर आदि की तैनाती रही। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र के आस पास के फोटो स्टेट दुकानों का औचक निरीक्षण करते रहे।
महिला परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड मिलान करती पुलिसकर्मी।