पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News 400 Devotees Who Visit Bharat Darshan Will Arrive Today In Buxar Berhampur Special Aarti

भारत दर्शन को निकले 400 श्रद्धालु आज पहुंचेंगे बक्सर, ब्रह्मपुर में विशेष आरती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामायण एक्सप्रेस ट्रेन आज सुबह 9 बजे बक्सर स्टेशन पर पहुंचेगी। इसमें करीब चार सौ दर्शनार्थी सफर कर रहे हैं जो बक्सर से जुड़े प्रभु श्रीराम के स्थलों का भ्रमण करेंगे। भारत दर्शन यात्रा पर आने वाले दर्शनार्थियों के बक्सर जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर डीएम अमन समीर एवं एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने संयुक्तादेश जारी किया है। दिनभर बक्सर के विभिन्न मंदिरों व ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के बाद 6.30 बजे शाम में रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां रात 8 बजे तक बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करने के साथ ही आरती में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वापस रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन एवं वापस प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

मंदिरों के साथ ही करेंगे कवलदह पोखर का भ्रमण


9 बजे सुबह से 10 बजे तक बक्सर रेलवे स्टेशन पर स्वागत तिलक एवं अंगवस्त्र का कार्यक्रम होगा। वही 10 से बजे से 11.30 बजे तक वामन भगवान मंदिर का दर्शन, 11.30 बजे से 12.30 बजे तक वामन भगवान मंदिर होते हुए नौलखा मंदिर एवं नाथ बाबा मंदिर दर्शन का कार्यक्रम है। 1.45 बजे दोपहर से 2.30 बजे तक रामेश्वर नाथ मंदिर का दर्शन का कार्यक्रम है। इसके साथ ही 2.45 बजे शाम से 4.15 बजे शाम तक किला मैदान में मंच पर सभा का कार्यक्रम है। इसके बाद 4.30 बजे शाम से 5 बजे तक वेदशिरा ऋषि के आश्रम एवं कवलदह पोखर का भ्रमण कार्यक्रम है। 5.30 बजे शाम में रेलवे स्टेशन बक्सर से रघुनाथपुर के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।


मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन


रामायण सर्किट ट्रेन से श्रद्धालु आज शाम बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगे। जहां विशेष पूजा अर्चना में भाग लेंगे। उसके बाद मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष महाआरती का आयोजन रखा गया है। जिसमें सभी लोग शामिल होगे। उसके बाद रघुनाथपुर स्टेशन से आगे के यात्रा के लिए रवाना होगें। यह जानकारी डुमरांव एसडीएम हरेन्द्र कुमार राम ने दी। उन्होंने कहा कि शाम छह बजे से लेकर लगभग साढ़े सात बजे तक श्रद्धालु अनुमंडल क्षेत्र के ब्रह्मपुर में रहेगे। उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए सभी तैयारियां पुरी कर ली गई है। एसडीएम ने बताया कि पांच मार्च को दक्षिण भारत के मदुरै (तमिलनाडु) से रवाना हुई थी जो 13 मार्च को बक्सर स्टेशन सुबह पहुंचेगी।

हेल्पलाइन काउंटर भी कार्यरत रहेगा


भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने चिह्नत जगहों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति की है। बक्सर रेलवे स्टेशन एवं रधुनाथपुरा रेलवे स्टेशन पर स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए हेल्प लाईन काउंटर भी कार्यरत रहेगा। यातायात व्यवस्था के सुचारू सुव्यवस्थित संचालन के लिए डीटीओ मनोज कुमार रजक, एसडीओ केके उपाध्याय एवं डुमरांव एसडीओ हरेन्द्र राम को निदेश दिया गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार को साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने का निदेश दिया गया।

बक्सर | स्पेशल सलून से आएंगे डीआरएम : रामायण सर्किट में भारत दर्शन यात्रा ट्रेन के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसको लेकर डीआरएम सुनील कुमार स्पेशल सैलून से पहुंच रहे हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ कमांडेंट एसके सिंह राठौर ने संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निदेश दिया है। बता दें कि उक्त ट्रेन में सवार दर्शनार्थियों का स्वागत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे करेंगे। जिसको लेकर रेलवे स्टेशन पर तैयारी जोर शोर से चल रही है।

बाबा ब्रह्ममेष्वर मंदिर।

मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 100 से भी अधिक महिला पुलिस की तैनाती

सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसरों की हुई प्रतिनियुक्ति
खबरें और भी हैं...