- Hindi News
- National
- Buxar News 44 Bottles Of Beer Including A Gourmet Liquor Recovered From Checkpost At Ganga Bridge
गंगा ब्रिज स्थित चेकपोस्ट से एक पेटी शराब समेत 44 बोतल बीयर बरामद
मॉडल थाना क्षेत्र स्थित गंगा ब्रिज चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग के जवानों ने शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। घटना तब की है, जब तस्कर ऑटो के माध्यम से शराब की डिलीवरी करने जा रहा था। लेकिन, जवानों की मुस्तैदी ने उसे मनसूबों पर पानी फेर दिया। जवानों ने उसके ऑटो से एक पेटी विदेशी शराब के साथ 44 पीस बीयर बरामद किया। उसके बाद उससे पूछताछ कर जेल भेज दिया। मामले में उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार सुमन ने बताया कि गुरुवार की रात चेकपोस्ट पर वाहनाें की जांच चल रही थी। इस बीच भरौली की ओर से तेज रफ्तार से ऑटो आ रही थी। जिसे देखकर जवानों को शक हुआ। उन्होंने ऑटो चालक को रूकने का इशारा किया। जब उन्होंने ऑटो की तलाशी ली, तो उसमें कुछ नहीं मिला। इस बीच वह जवानों को जल्दी छोड़ने को कहा। तब उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने चालक को ऑटो से बाहर आने को कहा। उसके बाद सीट की तलाशी ली गई। जिसमें एक पेटी शराब व बीयर की बोतलें मिली। जिसके बाद चालक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह नया भोजपुर निवासी हरेराम चौधरी का बेटा राजेंद्र चौधरी है। उक्त शराब बर्थ-डे पार्टी में डिलवरी करने के लिए ले जा रहा था। इसके लिए उसे काफी रुपये मिले थे। पूछताछ में उसने कई लोगों के नामों का खुलासा किया। जिन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि, ऑटो, विदेशी शराब व बीयर की बोतलों को जब्त करते हुए ऑटो चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। शुक्रवार को उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।