पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Abvp Organizes Holi Milan Cum Worker Conference At Dumraon Office

एबीवीपी ने डुमरांव कार्यालय में होली मिलन सह कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एबीवीपी डुमरांव इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा परिषद कार्यालय डुमरांव में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व कार्यकर्ता एवं नूतन कार्यकर्ता सम्मेलन भी किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर अपना भागीदारी सुनिश्चित किए। वहीं उपस्थित विभाग संयोजक दीपक यादव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर साल की भांति इस साल भी होली मिलन समारोह कार्यक्रम किया गया। हर साल फाल्गुन (मार्च) के महीने में महीने में विभिन्न प्रकार के रगों के साथ मनाई जाती है।होली सिर्फ हिन्दुओं ही नहीं बल्कि सभी समुदाय के लोगों द्वारा उल्लास के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार लोग आपस में मिलकर, गले लगकर और एक दूसरे को रंग लगाकर मनाते हैं। वही परिषद के पूर्व कर करता एवं वर्तमान में भापा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन ने कहां की होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला पर्व है।

होली गायन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...