पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया में संग्रहित हुई अजीत की पुस्तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के होनहार अजीत सिंह बक्सर के लिए नीत नई बुलंदियों को छू रहे हैं। इस क्रम में उनको एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है। अजित सिंह के कंप्यूटर विज्ञान की तमाम पुस्तकों को ऑस्ट्रेलिया के पर्क्स स्थित सबसे बड़ी लाइब्रेरी “नेशनल लाइब्रेरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया” आम छात्र-छात्राओं के लिए सूचीबद्ध एवं उपलब्ध करवाया गया है। अजीत की पुस्तकों की उच्च गुणवत्ता एवं विषय वस्तु के आधार पर नेशनल लाइब्रेरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने इनके पुस्तकों को अपने लाइब्रेरी में संग्रहित किया है। ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में यह लाइब्रेरी 59 वर्ष पुरानी है, जिसकी स्थापना 1961 की गई थी। हाल ही में गुणवत्ता के आधार पर इनकी पुस्तकों को दो वर्षों के लिए आईएसओ 8000 से प्रमाणित किया गया है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध अजीत सिंह की पुस्तकों को आप लाइब्रेरी की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.टीआरओवीई.एनएलए.जीओवी.एयू से प्राप्त या जा सकता है। कंप्यूटर विज्ञान के पुस्तकों के क्षेत्र में किसी भारतीय मूल्य के लेखक के पुस्तकों का संग्रहण नेशनल लाइब्रेरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया में होना एक बड़ी उपलब्धि है।

अजित सिंह
खबरें और भी हैं...