पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हीरो एजेंसी पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, स्वीकार की संलिप्तता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुख्यात चंदन गुप्ता गिरोह के गुर्गा व नया भोजपुर स्थित हिरो बाइक के एजेंसी पर फायरिंग कर एजेंसी संचालक के पुत्र को जख्मी करने के आरोपी अशोक गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर नया भोजपुर ओपी पुलिस ने स्टेशन के पास से की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर ओपी प्रभारी राजीव रंजन ने तत्काल पुलिस बल के साथ उसका पीछा किया तथा क्रासिंग के पास से उसे धर दबोचा। पुलिस से पूछताछ में उसने एजेंसी पर गोलीबारी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बता दें कि अशोक लंबे समय से अपराध जगत में सक्रिय है तथा वह कुख्यात अपराधी चंदन गुप्ता के लिए लाईनर का काम भी करता था।

खबरें और भी हैं...