पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बनारस की टीम ने एक गोल कर भरौली को किया पराजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुमंडल के मुगांव खेल मैदान में चल रहें बाबा मुंगेश्वर नाथ फुटबाॅल शील्ड प्रतियोगिता में बनारस बनाम भरौली के बीच खेला गया। जिसमें हाफ टाइम तक दोनों टीमों ने गोल नहीं किया। नब्बे मिनट के इस मैच के दौरान दूसरे हाफ में बनारस ने एक गोल बना कर जीत हासिल किया। हालांकि बेहतर प्रदर्शन के बावजूद भरौली की टीम गोल नहीं कर सकी। मैच का उद्घाटन रामपुर मुखिया बसंत पांडेय ने करते हुये कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलनी चाहिए। खेल आपसी भाईचारा को बढ़ा देता है। वही मुख्य अतिथि के रूप में सुमेश्वर नाथ सिंह, विशुनधारी जी, जगनारायण प्रसाद, ललित पांडेय आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जबकि मुख्य रेफरी की भूमिका में दिनेश कुमार उर्फ मंगरू सिंह, सहायक रेफरी कृष्णा सिंह, चंदन कुमार, कमेटी के सदस्यों में जमेंद्र सिंह मिंटू, मनीष कुमार, पप्पू सिंह,धर्मदेव, मुन्ना प्रसाद, शिवजी, दिपू, दीपक, अरूण वर्मा, आदि रहे।

खबरें और भी हैं...