पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Bank Vehicles Are Jammed In Gola Road Due To Lack Of Parking

गोला रोड़ में बैंकों का वाहन पार्किंग नहीं होने से लगा रहा है जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डुमरांव | गोला रोड़ में गैर सरकारी बैंक तथा चैक रोड़ स्थित सरकारी बैंकों के सामने लगने वाले अवैध रूप से लगे बाइक सहित अन्य वाहनों के लगने से अक्सर जाम का नजारा देखने को मिलता है। प्रतिदिन जाम को लेकर नगर परिषद ने बैंक के सामने लगने वाले वाहनों को लेकर एक नोटिस जारी किया था। जिसमें बैंक के सामने लगने वाले वाहनों के लिए पार्किग की व्यवस्था करने की बात कहीं गयी है। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड़ सहारा इंडिया व बैंक आफ इंडिया के अलावे चैक रोड़ स्थित स्टेट बैंक, यूकों बैंक तथा ओरियंटल बैंक के मुख्य दरवाजे पर बैंक उपभोक्ता अपनी बाइक सहित अन्य वाहन कतार लगा देते है जिससे अक्सर आवागमन बाधित होता है और जाम लग जाता है। जिसको देखते हुए नगर परिषद ने बैंक को नोटिस जारी करते हुए वाहनों के लिए पार्किग की व्यवस्था करने को कहा है।
खबरें और भी हैं...